Latest

10/recent/ticker-posts

राक पेंटिंग्स/ भित्तिचित्र/ गुफा चित्र, तामिया, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश | Rock Painting/ Cave Painting in Tamia, Chhindwara, Madhya Pradesh

राक पेंटिंग्स/ भित्तिचित्र/ गुफा चित्र, तामिया, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश | Rock Painting/ Cave Painting in Tamia, Chhindwara, Madhya Pradesh का केंद्र रहा है। इन तथ्यों का प्रमाणित होना आज उन पर्वत श्रृंखलाओं में दर्ज हुआ मिलता है जो यथा स्थिति बनाए हुए आज भी उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश राज्य में श्रेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है। क्षेत्रफल अधिक होने से प्राकृतिक संसाधनों से सुसज्जित पर्वतियश्रेणी आरोहित है। इन्हीं पर्वतश्रेणियों में पाई गई है छिंदवाड़ा की राक पेंटिंग्स/ भित्तिचित्र/ गुफा चित्र ।

छिन्दवाड़ा जिले के तामिया में खूबसूरत राक पेंटिंग्स/ भित्तिचित्र/ गुफा चित्र के बारे में क्या आप जानते हैं? जानते हैं कभी सुना है आपने पूर्वजों से छिन्दवाड़ा की इन राक पेंटिंग्स/ भित्तिचित्र/ गुफा चित्र के बारे में?


जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से होते हुए पिपरिया अथवा छिंदवाड़ा से पचमढ़ी सड़क मार्ग पर, 56 किलोमीटर की दूरी पर तामिया स्थित है। जो अद्भुत प्राकृतिक स्थलों में से एक है।

तामिया एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां तामिया के रेस्ट हाउस से प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा दर्शनीय है।  तामिया के व्यू प्वाइंट पर साल भर दर्शकों का आना जाना लगा रहता है। बरसात के मौसम में प्राकृतिक झरनों का नज़ारा तामिया के व्यू प्वाइंट से अद्भुत आवरण चित्रित करता है।


यहां से लगभग डेढ़ (1.5) किलोमीटर की दूरी पर छोटा महादेव जलप्रपात एवं गुफा दर्शनीय है। यह एक प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन व पिकनिक स्थल है। पर्यटक यहां लगभग 30 फीट ऊंचाई के छोटा महादेव जलप्रपात को देखकर आनंदित हो जाता है। 

प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व के अवसर में तामिया के छोटा महादेव स्थल पर भव्य मेला आयोजित होता है जहां भीड़ का अनुमान लगाना मुश्किल है। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और प्रकृति के नजारे अतुलनीय है।


आइए अब हम चलते हैं तामिया स्थित गुफा में बने हुए भित्ति चित्र देखने। तामिया से लगभग 1 किलोमीटर पहले, शासकीय चिकित्सालय का पोस्टमार्टम हाउस चील घर स्थित है। इस स्थल के पीछे स्थित पहाड़ी को ग्वाल गढ़ कहते हैं। 


तामिया के मेन मार्केट के बीच से, बखारी ग्राम के लिए पहाड़ी वाले शॉर्टकट रोड पर, पीछे की ओर ग्वाल गढ़ पहाड़ी पर जाने का रास्ता है। लगभग 1.5 किलोमीटर पहाड़ी पर चढ़ने के पश्चात, यह गुफा आती है।

अद्भुत नजारों से अभिभूत गुफा में भित्ति चित्र बने हुए हैं। यह चित्र अतिप्राचीन हैं,  जो इस बात की गवाही देते हैं, कि आज से लगभग 10,000 वर्ष पूर्व आदिमानव का निवास स्थान छिंदवाड़ा जिले की तामिया पर्वतीय श्रेणी के क्षेत्र में रहा है।


प्रतिवर्ष होने वाली निरंतर वर्षा एवं धीरे धीरे पहाड़ी क्षरण होने से तामिया की गुफा का अधिकांश हिस्सा टूट-टूट कर नीचे गिर गया है, परंतु गुफा के पीछे की दीवारें अभी भी मौजूद हैं। और इन पीछे की दीवारों पर भी भित्ति चित्र अंकित हैं। 


सन् 1984 या इसके आसपास की तिथियों में तीन जापानी महिलाएं इन भित्ति चित्रों को देखने तामिया आई थी। उनके बताए अनुसार तामिया के इन भित्ति चित्रों की फोटो लंदन म्यूजियम में है। तत् समय लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री स्वर्गीय श्री जगत सिंह ठाकुर तामिया में पदस्थ थे।

दिनांक 19 जून 1994 को श्री जगत सिंह जी ठाकुर एवं मित्र गणों के साथ, इन भित्ति चित्रों का अवलोकन किया एवं फोटोग्राफ्स भी लिए गए।

आज यह छिंदवाड़ा जिले की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। जिसका संरक्षण अतिआवश्यक है। जो पुुरातत्व एवं पर्यटन, छिंदवाड़ा को समर्पित है।




एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ