Latest

10/recent/ticker-posts

मंजिल - Manzil


कुछ अहसास बना लेता हूं जिंदगी
मंजिल दूर सही सपने सजा लेता हूं जिंदगी
वक्त वक्त की बात होती है यहां
मैं ईन्सान हूं ईन्सानियत निभा लेता हूं जिंदगी
बहता पानी होसला देता जरूर है
करवटें बदल लेता जरूर है
जिंदगी मे मंजिलो का होना जरूरी है
हौसलों की ऊडान हर बार लेना जरूरी है
कभी तो वो मंजर आएगा मेरा भी
जब मंजिल होगी कदमो मे मेरे कहीं
मेरे पास दुआओं का काफिला बहुत है
रास्ता कठिन जरूर है लेकिन हौसला बहुत है
मै गिरके कई बार ऊठुंगा जरूर जिंदगी
है दम तो रोकना तेरा नाम है जिंदगी
मुलाकात करने आ सको तो आना जरूर
वक्त है आज तेरा जिंदगी पूरी बिताना जरूर
क्या पता कल मैं कुछ काम कर जाऊं
जिंदगी की गहराईयों मे कुछ नाम कर जाऊं..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ