छिंदवाड़ा जिले का सबसे आकर्षक जलप्रपात घोघरा जलप्रपात/वाटरफॉल है। जहां पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले सौंसर के रास्ते आगे जाना होता है।
घोघरा जलप्रपात जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से 65 कि.मी. दूूूर, छिंंदवाडा से सौंंसर होते हुए पांढुर्णा सड़क मार्ग पर स्थित है।
घोघरा जलप्रपात जिला मुख्यालय नागपुर से 70 कि.मी. दूूूर स्थित है।
घोघरा जलप्रपात जिला मुख्यालय बैतूल से 116 कि.मी. दूूूर स्थित है।
यह घोघरा जलप्रपात सौंसर के सुप्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर से निकटतम लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इसके साथ ही पर्यटक 7 किलोमीटर की दूरी पर अर्द्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग, मोहगांव हवेली के दर्शन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
घोघरा जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 30 फिट है। पर्यटक यहां एक साथ तीन-तीन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।
अब यह अतिप्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट बन चुका है। जहां अब मध्यप्रदेश राज्य के अलावा महाराष्ट्र राज्य से भी पर्यटकों का जमावड़ा होने से यह घोघरा जलप्रपात/वाटरफॉल काफी फेमस हो गया है और पिकनिक स्पॉट के रूप में स्थापित हो गया है। यहां बहती जलधारा के साथ प्राकृतिक नजारा और नदी का आवरण मन मोह लेते हैं।







0 टिप्पणियाँ