Latest

10/recent/ticker-posts

कुलबहरा नदी, छिंदवाड़ा (Kulbehra River, Chhindwara)

कुलबहरा नदी छिंदवाड़ा नगर से लगभग 27 किलोमीटर  दूर पश्चिम में स्थित ग्राम उमरेठ के पास गाजनडोह नामक पर्वत से निकलती है। 

कुलबहरा नदी की लंबाई लगभग 80 किलोमीटर  है। 

बरसाती दिनों में कुलबहरा नदी अपने किनारों से बहुत बाहर तक चौड़ी होकर बहती है। 

अपने कुल अर्थात किनारों से बाहर बहने के कारण इसका नाम कुलबहिरा पड़ा है। जो बोलचाल में कुलबहरा नदी हो गया है। 


कुलबहरा नदी के रेत में तरबूज और डिंगरों की अच्छी फसल होती है। इस नदी के किनारे ग्राम लिंगा के पास कालीरात का मेला भरता है। पहले यह विशाल मेला एक माह तक भरता था। परंतु अब यह 10 से 15 दिनों तक सिमट गया है। 

एक और मेला कुलबहरा नदी के किनारे गुरैया एवं चंदनगांव के मध्य गुरैयादेव का मेला भरता है परंतु यह मेला भी अपना स्वरूप खोते जा रहा है।

कुलबहरा नदी के निकट चंदनगांव में छिंदवाड़ा का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भरतादेव - बैलेंस रॉक स्थित है। भरतादेव एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल एवं पिकनिक स्पॉट है।

कुलबहरा नदी उदगम स्थान से बहती हुई ग्राम गांगीवाडा एवं ग्राम कुंडालीकला के पास से पुनः पूर्व की ओर रोहनाकला, खैरवाड़ा, गोरैयादेव से होती हुई छिंदवाड़ा - नागपुर मार्ग के पास इमलीखेड़ा, लिंगा से बहती हुई ग्राम चांद के पास पेंच नदी में आकर मिल जाती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ