क्या आप जानते हैं?? एक ऐसी घटामाली नदी के बारे में जो निकलती हैं वि.खं. तामिया के नैसर्गिक प्राकृतिक वातावरण से और एक प्राकृतिक झरना बनाती है।
एक ऐसी घटामाली नदी की जलधारा जो प्रकृति का सौन्दर्य प्रस्तुत करते हुए पहाड़ों के बीच से निकलती है और बहती है।
वि.खं. तामिया से बहती घटामाली नदी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Ghatamaali River, Tamiya, Chhindwara, Madhya Pradesh), जिले के प्राकृतिक परिवेश में पली-बढ़ी नदी है।
घटामाली नदी प्रकृति का अलग ही नजारा प्रस्तुत करती है। जीवन की उत्पत्ति का अभिप्राय जल है और जल की उत्पत्ति का अभिप्राय प्रकृति।
छिंदवाड़ा में विकासखंड तामिया के घटामाली गांव के पास पहाड़ी जंगल से घटामाली नदी का उद्गम हुआ है।
यह भी पढ़ें -
विकासखंड परासिया के ग्राम पंचायत डूंगरिया तीतरा व सेमरताल के जंगलों से बहती है। घटामाली नदी तुरसी ग्राम के समीप एक प्राकृतिक जलप्रपात बनाती है, और आगे प्रवाहित हो जाती है।
यहां घटामाली नदी पर लगभग 25 फीट ऊंचाई का देवदानी दाई जलप्रपात बनाती है। इस स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा पर पांच दिवसीय देवदानी दाई मेला लगता है। यह स्थान अद्भुत नजारों और पिकनिक के लिए उपयुक्त है।
समीप ही वन देवी का देवरानी दाई देवी मंदिर स्थित है। घटामाली नदी परासिया विकासखंड में आने पर विशाल पहाड़ों और गहरी खंदको से होकर गुजरती है।
घटामाली नदी में सामान्यतः 8 माह पर्याप्त पानी रहता है। आगे बहते हुए जुन्नारदेव विकासखंड की ग्राम पंचायत पैजनवाड़ा के कोंडरा गांव के समीप घटामाली नदी बहती हुई पेंच नदी में मिल जाती है।
यह भी पढ़ें -


0 टिप्पणियाँ