Latest

10/recent/ticker-posts

तवा नदी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Tawa River, Chhindwara, MadhyaPradesh)

(तवा नदी का उद्गम स्थल)

जानते हैं तवा नदी के बारे में। तवा क्या होता है??

तवा जिसमें रोज हमारे घरों में रोटी बनाई जाती है। इसी तरह तवा नामक नदी भी मध्यप्रदेश की शान है। तवा नदी, मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियों में से एक है।

यह नदी तवा का रूप लेती हुई मध्यप्रदेश में प्रवाहित होती है। और विभिन्न सहायक नदियों की तरह नर्मदा नदी में समाहित होकर आगे बढ़ जाती है।

छिंदवाड़ा जिले में यह एक छोटे नाले के रूप में लगभग 23 किलोमीटर बहती है। किंतु आगे जाकर यह चौड़ी और रेतीली हो जाती है। 

तवा नदी जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम हरियागढ़ (हिरदागढ़), प्राचीन हरियागढ़ किले के निचले भाग से निकलती है। 

यह भी पढ़ें-

कछुआ-कछुवी की कहानी -

हरियागढ़ किले के समीप से तवा नदी का उद्गम माना जाता है। नदी के उद्गम मुहाने के पास दो कछुआ आकार के बहुत बड़े पत्थर हैं। जिन्हें स्थानीय बुजुर्गों द्वारा कछुआ-कछुुुुवी की जोड़ी कहा जाता है। 

वहीं हरियागढ़ गांव की बसाहट के पीछे कन्हान नदी बहती है। स्थानीय बुजुर्गों की जनश्रुति अनुसार यह कछुआ व कछुवी तवा नदी की धारा को कुछ दूर पहले से लेकर कन्हान नदी से मिलाने ले जा रहे थे। परंतु चलते हुए दिन निकल जाने के कारण वह पत्थर में बदल गए और उक्त स्थान से लगभग 5 फीट की दूरी पर तवा नदी का उद्गम स्थल हो गया।

उक्त स्थान पर यह जनश्रुति विचार करने योग्य है कि तवा नदी के उद्गम स्थल से कन्हान नदी लगभग 0.5 (आधा) किलोमीटर दूर वास्तव में प्रवाहित होती है।

(कछुआ-कछुवी के विशाल पत्थर)

हरियागढ़ किले के नीचे से निकलकर बहती हुई तवा नदी ग्राम मरकाढाना व मनकूघाटी पर्वतीय क्षेत्र के समीप से जलप्रवाह के रूप में आगे बढ़ती है। 

पश्चिम की ओर बहती हुई, घोड़ाडोंगरी (जिला-बैतूल) से उत्तर की ओर मुड़कर, (भौंरा) जिला-बैतूल के निकट से होती हुई, होशंगाबाद की ओर बहती है।

होशंगाबाद के निकट बांद्राभान घाट के पास, नर्मदा नदी में मिल जाती है। 

तवा नदी की कुल लंबाई लगभग 117  किलोमीटर है। 

तवा नदी बहुत बडा और विशाल दायरा बनाती हुई बहती है। यह दायरा होशंगाबाद जिले में देखने को भी मिलता है।

(तवा नदी पर बना मप्र का दूसरा सबसे बड़ा पुल)

यहां होशंगाबाद जिले में तवा नदी पर मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा पुल 1322  मीटर का बना हुआ है। 

होशंगाबाद जिले में ही तवा नदी पर एक
तवा बांध बना हुआ है जिसकी 58 मीटर ऊँचाई एवं 1815 मीटर लम्बाई है। इसका निर्माण 1958-1978 में हुआ। जिसे आज तवा डेम कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ