Latest

10/recent/ticker-posts

प्राचीन शिव पंचायतन मंदिर | मंदिर वाली सिवनी, सारना, जिला छिंदवाड़ा | Shiv Panchayatan Mandir, Sarna, Chhindwara, Madhya Pradesh

(प्राचीन शिवलिंग)

मध्यप्रदेश राज्य के जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से 11 किलोमीटर की ही दूरी पर यह प्रसिद्ध प्राचीन शिव पंचायतन मंदिर | मंदिर वाली सिवनी, सारना, जिला छिंदवाड़ा | Shiv Panchayatan Mandir, Sarna, Chhindwara, Madhya Pradesh है।

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सारना के इस स्थल को मंदिर वाली सिवनी भी कहा जाता हैं। यहीं प्रमुख प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। यह प्राचीन शिव मंदिर लगभग 200 वर्ष से अधिक समय से यहां विधिवत स्थापित है।

(गणेश जी)

प्राचीन शिव मन्दिर का निर्माण जिसे शिव पंचायतन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, इस मंदिर का निर्माण स्व.श्री भवानी पटेल एवं उनकी पत्नी स्व.श्रीमती धर्मा पटेल के द्वारा करवाया गया था। 

स्व.श्री भवानी पटेल एवं उनकी पत्नी स्व.श्रीमती धर्मा पटेल के द्वारा शिव मंदिर परिसर के लिए लगभग 9 एकड़ जमीन भी दान की गई थी, जो आज भी मंदिर समिति के अधिकार क्षेत्र में संरक्षित है। तथा मंदिर समिति द्वारा विधिवत यहां कृषि कार्य व खेती करवाई जाती है।

यह भी पढ़ें-
✓ दलसागर तालाब, सिवनी, मध्यप्रदेश | Dal Sagar Talab, Seoni, Madhya Pradesh

(पंचमुखी शिव)

यह मंदिर शिव पंचायतन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में देवी पार्वती, विष्णु, महेश, सूर्य तथा गणेशजी की भी प्रतिमाएं हैं। प्राचीन देवों की ये प्रतिमाएं शिव पंचायत कहलाती हैं। देवों में इनका निर्णय सर्वमान्य होता  है।

(गरूड़ पर सवार विष्णु जी एवं लक्ष्मी जी)

वहीं गरुड़ के ऊपर आरुढ़ भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी मंदिर में स्थापित है। घोड़ों से जुते रथ पर आते हुए सूर्य देव की प्राचीन प्रतिमा भी इस मंदिर में स्थापित है। 

(सूर्य देव)

भगवान शिव भोलेनाथ की भी बहुमुखी प्रतिमा स्थापित है। शिव पंचायतन मंदिर परिसर में मां पार्वती एवं गणेश की प्रतिमा भी मंदिर प्रांगण में विराजित हैं।

जनश्रुति है कि यह सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं जो मंदिर प्रांगण में विराजमान हैं ये सभी लगभग 200 वर्ष पूर्व मां नर्मदा की नगरी जबलपुर के क्षेत्रों से बैलगाड़ी में रखकर यहां लाई गई थी। फिर उक्त स्थल में विराजमान होते हुए सिद्ध स्थल का निर्माण हुआ।

                               
वर्तमान में मंदिर में पूजा-अर्चना व देख रेख का कार्य पांचवी पीढ़ी के पुजारी द्वारा विधिवत किया जा रहा हैं। वर्तमान मंदिर समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री भवानी पटेल के वंशज श्री शहजाद पटेल है। शिव पंचायतन मंदिर समिति की देखरेख में मंदिर कामकाज का संचालन होता है।

(पार्वती जी)

सिवनी मंदिर गांव में एक प्राचीन बावड़ी भी है जो लगभग ढाई सौ वर्ष प्राचीन प्रतीत होती है। महादेव का सिद्ध स्थल होने से, यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व बड़े जोर शोर से मनाया जाता है। 

आसपास के दस पन्द्रह गांव से श्रद्धालु पूजन करने आते हैं। एक प्रकार से श्रद्धालुओं का मेला सा लग जाता है। भारतीय संस्कृति के इस पर्व का महत्व अद्भुत नजारा प्रस्तुत करता है।

मंदिर कैसे पहुंचे - छिंदवाड़ा जिले से सड़क मार्ग होते हुए। छिंदवाड़ा - नरसिंहपुर रोड पर 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सारना स्थित है, यहां ग्राम सारना से पश्चिम दिशा की ओर सड़क मार्ग होते हुए जाने पर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम डूंडा सिवनी ( मंदिर वाली सिवनी ) स्थित है। 

यहीं प्राचीन शिव पंचायतन मंदिर | मंदिर वाली सिवनी, सारना, जिला छिंदवाड़ा | Shiv Panchayatan Mandir, Sarna, Chhindwara, Madhya Pradesh है।



Direction On Map To Reach प्राचीन शिव पंचायतन मंदिर | मंदिर वाली सिवनी, सारना, जिला छिंदवाड़ा | Shiv Panchayatan Mandir, Sarna, Chhindwara, Madhya Pradesh - 


यह भी पढ़ें-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ