देवरानी दाई जलप्रपात, छिन्दवाड़ा, मध्यप्रदेश (DevRani Daai Waterfall, Chhindwara, Madhya Pradesh) एक अद्भुत दृश्यों से अभिभूत एक ऐसा जलप्रपात है जो बहुत ही मनोरम एवं अलौकिक प्राकृतिक कुंड का निर्माण करता हुआ जल का प्रवाह करता है।
छिन्दवाड़ा - तामिया सड़क मार्ग से होते हुये 36 वें कि. मी. पर अनखावाडी ग्राम पहुंच कर यहां से दाहिनी ओर पगारा, फिर डुंगरिया होते हुए लेकिन तुरसी गांव के पहले तथा अनखावाड़ी से 13 कि. मी. पर यह जलप्रपात स्थित है।
देवरानी दाई जलप्रपात की दूरी छिंदवाड़ा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूूर व अन्य
शहरों से भी जाने वाले पर्यटकों के लिये जलप्रपात पहुंचने का छिंदवाड़ा - तामिया सड़क मार्ग द्वारा जाना ही सुलभ व सुविधाजनक है।
यह भी पढ़ें-
यहां प्रतिवर्ष माह कार्तिक पूर्णिमा में एक विशाल मेला भरता है। जो देवरानी दाई मेला के नाम से विख्यात है। छिन्दवाड़ा से पचमढ़ी मार्ग में ग्राम अनखावाडी से दाईं ओर ग्राम पगारा से डुंगरिया रैयत ग्राम स्थित है।
डुंगरिया रैयत ग्राम से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर घटामाली नदी नामक एक पहाड़ी नदी बहती है और इस पहाड़ी घटामाली नदी पर ही देवरानी दाई जलप्रपात स्थित है।
जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 20 - 25 फीट है।
घटामाली नदी आगे चलकर बड़ी नदी पेंच नदी में मिलकर आगे बहती है। देवरानी दाई जलप्रपात के आस-पास का प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा अत्यंत सुंदर व मनोरम है।
यहां लोग छुट्टियों में पिकनिक मनाने आते हैं। जुलाई से अक्टूबर तक देवरानी दाई जलप्रपात अत्यंत वेग से कला-कल की ध्वनि से प्रवाहित होता है।
दिसंबर माह तक इसका प्रवाह धीमा हो जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 20 - 25 फिट है। देवरानी दाई जलप्रपात कार या बाइक के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
देवरानी दाई जलप्रपात पहुंचने के लिये अनखावाड़ी गांव से लगभग 13 किलोमीटर का घना जंगल का रास्ता पड़ता है जो मन को बहुत रोमांचित करता है।
देवरानी दाई जलप्रपात जाने के लिये मेप :-
यह भी पढ़ें-


0 टिप्पणियाँ